List of Ash Ketchum all Pokemon Caught in Alola Region

List of Ash Ketchum all Pokemon caught in Alola Region

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में, तो आज हम बात करने वाले हैं Ash Ketchum के सारे Alola Region Pokemon के बारे में (Ash Ketchum all Alola Region Pokemon List). अगर देखा जाए तो Alola Region में कुल 3 Seasons हैं।
पहला Pokemon the Series: Sun & Moon जिसे की Season 20 के नाम से भी जाना जाता है और इसमे कुल 43 Episodes हैं। दूसरा Pokemon the Series: Sun & Moon – Ultra Adventures इस Season को Season 21 के भी नाम से जाना जाता है और इसमे कुल 48 Episodes हैं।

तीसरा Pokemon the Series: Sun & Moon – Ultra Legends है और इस Season ko bhi Season 22 के नाम से जाना जाता है और इसमे कुल 54 Episodes हैं और ये Alola Region का आखरी Season है, और इन सभी Seasons के Episodes को मिला कर कुल 145 Episodes हैं। तो अब बात करते है Ash के Alola Region में सारे 6 Pokemon के बारे में।

1. Rotom

अगर देखा जाए तो Rotom तकनीकी रूप से वो Pokemon नहीं है जिसे Ash ने पकड़ा हो,और ये Ash के साथ मिलकर किसी तरह का बैटल भी नहीं करता है। Ask को Professor Kukui ने पॉकेडेक्स दिया था जिसमे की अब Rotom रहने लगा है।

Rotom Dex पॉकेडेक्स की तरह काम करता है उस पॉकेडेक्स को Rotom कंट्रोल करता है। Rotom बात भी कर सकता है Ash से और वो Ash को Pokemon की जानकारी भी मुहैया करता है और साथ ही अपने कैमरे से फोटो खिचने का भी काम करता है।

2. Melmetal

Melmetal ने Ash से तब मुलाकात किया था जब वो Meltan था। वो Ash के Rowlet को बहुत पसंद करता था और वो उसके साथ ही रहता था। Team Rocket के साथ बैटल करने के बाद Meltan और Ash का संबंध और गहरा हो गया।

फिर आगे जा कर ढेर सारे Meltan मिलकर Melmetal बन जाते हैं। फिर वो आगे भी Pokemon League में Ash के साथ मिलकर बैटल करता है।

3. Naganadel

Naganadel दूसरे dimension से आया हुआ Pokemon होता है पर जब वो यहाँ आया था तो वो अपने पहले Poipole रूप में था जो की इसका पहला रूप है। उसके बाद Pikachu से दोस्ती के बाद वो Ash का भी दोस्त बन जाता है।

लेकिन बीच में Poipole अपने dimension लौट जाता है Legendary Pokémon Necrozma के तबाही मचाने के कारण। फिर कुछ समय बाद वो वापस Naganadel में विकसित होकर आता है और Ash को League जिताने में मदद करता है।

4. Rowlet

Rowlet पहला Pokemon है जिसे Ash ने Alola Region में पकड़ा था। Rowlet को Pikipek और Toucannon के झुंड ने पाला था। Team Rocket के साथ Ash और Rowlet को बैटल करते देख Pikipek और Toucannon इजाजत दे देता है Rowlet को Ash के साथ जाने का।

5. Litten

Ash और Litten का बहुत बार सामना होता है पर Ash वहाँ Litten को पकड़ नहीं पता है। इसके बाद हमे यह भी पता चलता है की Litten एक बुजुर्ग और बीमार Stoutland का देखभाल करता है। लेकिन Stoutland के गुजर जाने के बाद आखिरकार वो Ash की टीम का हिस्सा बन जाता है। Masked Royal और उसके Incineroar से बैटल करते वक्त Litten विकसित हो जाता है Torracat में। उसके बाद दूसरा बैटल Professor Kukui के खिलाफ लड़ते हुए वो Incineroar में विकसित हो जाता है।

6. Lycanroc

Lycanroc, Rockruff जो की पहले Professor Kukui के पास था लेकिन उन्होंने बाद में Ash को दे दिया और Ash ने उसे पकड़ लिया था। एक बैटल के दौरान Rockruff विकसित हो गया लेकिन वो अनोखा था, उसका रंग बाकी के Lycanroc से अलग था। विकसित के बाद Lycanroc बहुत गुसैल हो गया था वो Ash की बात नहीं मानता था लेकिन फिर Legendary Pokemon ने मदद की जिससे की सब ठीक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *